*नगर परिषद द्वारा फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया* *अमरकंटक* *:-श्रवण उपाध्याय-*

*नगर परिषद द्वारा फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया*  
 *अमरकंटक* *:-श्रवण उपाध्याय-* 
               पवित्र नगरी अमरकंटक में टूरिस्ट व श्रद्धालुगणो का आवाजाही बना रहता है साथ ही वाहनों के आवागमन के कारण छोटे धंधा चाय , भजिया वाले फुटपाथ में ठेला लगा कर या तखत डालकर रोजी रोटी का माध्यम बनाते है फिर धीरे धीरे बल्ली , पन्नी डाल कर दो चार कुर्सियां फुटपाथ में रख ली जाती है जिसमे सुबह बस , टेक्सी ड्राइवर चाय पानी करते है जो खास कर मृत्युंजय आश्रम के सामने , शांति कुटी के सामने , एमपीएबी कार्यालय के सामने जिसका आज नगर पंचायत के दल ने उन्हें वंहा से हटा दिया और फुटपाथ पूरी तरह से लोगो के पैदल चलने के लायक बना दिया । 
नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि ये फुटपाथ आम जनता के चलने के लिए बनाया गया है लेकिन लोगो द्वारा यह फुटपाथ को धंधे का स्थान बना लिए थे जो कि मार्ग को भी अवरुद्ध करता था जिस वजह से यह हटाया गया है । ऐसे अन्य जगह के अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ