अनूपपुर 03 जून 2021/ जिले में 18 से 44 वर्ष और 45 से 59 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों द्वारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है। अब तक 86 हजार 941 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीके की प्रथम और द्वितीय डोज लगवाई जा चुकी है। इसमें 76 हजार 114 व्यक्तियों ने प्रथम व 10 हजार 827 व्यक्तियों ने द्वितीय डोज लगवाई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसबी चैधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 हजार 220 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व 3 हजार 69 हेल्थ केयर वर्करों को द्वितीय, 2 हजार 464 फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम व 1 हजार 661 फ्रंट लाईन वर्करों को द्वितीय तथा 18 से 44 वर्ष के 14 हजार 897 व्यक्तियों को प्रथम एवं 45 से 59 वर्ष के 31 हजार 793 व्यक्तियों को प्रथम व 3 हजार 326 व्यक्तियों को द्वितीय और 60 वर्ष से अधिक आयु के 22 हजार 740 व्यक्तियों को प्रथम और 2 हजार 771 व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगाया जा चुका है।
0 टिप्पणियाँ