धान संग्रहण केन्द्रों में जांच दल का गठन।
कोरिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कोरिया द्वारा धान संग्रहण केन्द्रों में जांच दल का गठन किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा कोरिया जिलाध्यक्ष विनोद साहू ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा प्रदेश संगठन एवं प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देश पर वर्षा के चलते धान संग्रहण केंद्र एवं खरीदी केन्द्रों में धान बड़ी मात्रा में लगातार भीग रहा है और अब तक हजारो टन धान की क्षति हो चुकी है | इस बात को लेकर भाजपा संगठन ने किसान मोर्चा को महत्वपूर्ण जिम्मा सौपा गया है और प्रदेश संगठन ने कोरिया जिले में भी जाँच दल बनाने का निर्णय लिया है।
जाँच दल 19-20 जून को कोरिया जिले के धान संग्रहण केन्द्रों और धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान के आवक जावक समेत वहां के रखरखाव की व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे और विडिओ भी बनाएँगे | जिस तरीके से केन्द्रों में धन भीग रहा है ये राष्ट्रीय क्षति है और अन्नदाताओ के श्रम का अपमान है। जिसे लेकर 19-20 जून को कोरिया जिले में जांच दल सहकारी धान खरीदी एवं धान संग्रहण केन्द्रों में निरिक्षण करके जांच रिपोर्ट बनायेंगे | उपरोक्त कायर्क्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति रहेगी| जाँच दल के लिए सदस्यों की घोषणा की गई है जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियों में पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक,भाजपा के जिलाध्यक्ष ,भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी है | इस जाँच समिति में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ,पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक भैय्यालाल राजवाड़े ,प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती दिवेदी , किसान मोर्चा कोरिया जिलाध्यक्ष विनोद साहू ,किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरेश्वर रजक ,किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आशीष मजुमदार ,जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह व् किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जाँच कमेटी में शामिल रहेंगे और २० जून शाम तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे |
0 टिप्पणियाँ