21 जून को महा टीकाकरण अभियान को लेकर पसान नगर पालिका में की गई बैठक।

21 जून को महा टीकाकरण अभियान को लेकर पसान नगर पालिका में की गई बैठक।
 भालूमाड़ा---प्रदेश सरकार द्वारा 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में टीकाकरण के लिए महा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने उन्हें प्रोत्साहित करने टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत पसान नगरपालिका प्रांगण में महा टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने लोगों को टीकाकरण करने एवं उन को जागरूक करने संबंधी अनेक विषयों पर बैठक कर चर्चा की गई जिसमें निकाय के विभिन्न वार्डों में जहां लोगों में टीका को लेकर कुछ अफवाह या असमंजस है उन सभी बातों को दूर करने का प्रयास करना लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना लोगों को टीकाकरण केंद्र तक यदि आने जाने में कोई समस्या है तो उनके लिए साधन मुहैया कराना जैसे विषयों पर चर्चा की गई । पसान सीएमओ रामसेवक हलवाई ने कहा कि नगर में टीकाकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके खासकर उन वार्डो में ध्यान देना होगा जहां अभी तक लोग टीका लगवाने की बात पर डरे हुए हैं उन्हें समझाइश दी जाए उन्हें टीका के महत्व के बारे में बताया जाए कुछ लोगों में अफवाह है टीके को लेकर उन अफवाहों को भी घर घर जाकर दूर किया जाए लोगों से मिलकर बात कर उनकी शंका को दूर किया जाए साथ ही नगर पालिका में जितने भी कर्मचारी हैं वे सभी लोग आवश्यक रूप से टीकाकरण कराएं यदि कोई कर्मचारी टीकाकरण नहीं कराता है तो उनका वेतन रोका जाएगा ।
नगर में टीकाकरण के प्रचार प्रसार के लिए विधिवत चर्चा करते हुए यह बात कही गई कि नगरपालिका के अध्यक्ष सीएमओ वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी सहित नगर के प्रमुख लोग राजनैतिक दल के प्रमुख लोग वार्डों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे उनको टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें टीकाकरण के लिए केंद्र तक लाने की व्यवस्था कराई जाएगी नगर मैं टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार जागरूकता के कार्यक्रम किए जाएं टीकाकरण केंद्रों में लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े इस बात पर भी विधिवत चर्चा की गई ।उक्त बैठक में पसान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन राजू गुप्ता मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर एस हलवाई पार्षद अजय यादव रूपेश सिंह संधान संस्था के प्रमुख राकेश रंजन नगर के वरिष्ठ नागरिक राजू गुप्ता पत्रकार राजेश सिंह सुरेश शर्मा वॉलिंटियर विकास जायसवाल जय नरेश सिंह गोलू सरदार सहित   नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ