गंदगी और आवास मे पानी रिसाव से त्रस्त ज़मुना कोतमा क्षेत्र के श्रमिक
कोयला मजदूर सभा करेगा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना -प्रदर्शन
महारत्न कोल इन्डिया लिमि की कंपनी एस ई सी एल का ज़मुना कोतमा क्षेत्र अब अपने दुर्दिन के दौर से गुजर रहा है l कारण सिर्फ़ प्रबंधन की कुनीतियां ज़िम्मेवार है l श्रमिक वही है और क्षेत्र भी वही है l क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी आते और ज़ाते रहे l इसी कारण से अधिकारी जानते है कि तीन -चार साल तो रहना है मुझे ज़ितना दोहन कर सकते हो कर लो l उनके काम करने का एक ही सिद्धांत और ध्येय होता है -" नोचा -नोची मची हुई है ,तुम भी जमकर नोचो न l सब अपनी -अपनी सोच रहे है ,तुम भी अपनी सोचो न l " इसी खेल मे सबसे बड़ा महारत सिविल विभाग को होता है l तभी आज कोई भी काम सिविल विभाग द्वारा ठीक से नही किया जाता है l श्रमिक के सुविधा के काम पर जारी कंपनी का आधे से ज्यादा पैसा भ्राष्टाचार के भेंट चढ जाता है l आज क्षेत्र की कालोनियों मे गंदगी का भरमार है नालियां बज बजा रही हैं चारो ओर दुर्गंध और सडांध है l पानी की आपूर्ति बारिश मे भी न के बराबर है l जो थोडी बहुत हो भी रही है वह इतना दूषित और गंदा होता है कि पीने योग्य ही नही होता है l घरों मे वारिष शुरू होते ही पानी क रिसाव छत और दीवारों से शुरू हो जाता है l छत का परत टूटकर गिरते रहता है l इन्ही समस्यायों से श्रमिक परेशान है l क्षेत्र का सिविल विभाग शिकायत सुनता ही नही l श्रमिक जाये तो कहाँ जाये l इन्ही सभी कारणो से कोयला मजदूर सभा (एच एम एस ) द्वारा 11 बिंदुओं पर अपनी मांग करते हुये क्षेत्रीय महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मांग किया है कि संघ के साथ औद्योगिक वार्ता कर सभी मांगो का निराकरण आतेशीघ्र किया जाय अन्यथा दिनांक 28 जून 2021 को शाम 05 बजे गेट मीटिंग और धरना-प्रदर्शन संघ द्वारा कोविड के नियमों का पालन करते हुये किया जावेगा, ज़िसकी समस्त ज़िम्मेवारी प्रबंधन की होगी l
कोयला मजदूर सभा (एच एम एस ) के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत जी शुक्ला के अनुसार संघ ने श्रमिको के हितार्थ ज़िन 11 बिंदुओं पर कार्यवाही की मांग किया है उसमे क्षेत्र के कालोनियों मे व्याप्त गंदगी की सफाई , स्वच्छ पेय जल की पर्याप्त आपूर्ति, समस्त कंपनी आवास के छतों की मरम्मत, गैस ईधन का बाजार दर मूल्य से बाकाया एरियर्स का सभी श्रमिकों को भुगतान किया जाना, सिलाई भत्ता जो कई साल से नही दिया गया उसका भुगतान.सभी कर्मियों की पी एफ राशि एक ही जगह बिलासपुर मे लेखा -जोखा हो, सभी सिविल कार्य के वर्क आर्डर की एक प्रति क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्यों को उपलब्ध कारवाया जाना, सेवा निवृत्त कर्मियों को माह के अंतिम दिन ही पूर्व की भांति पी एफ, ग्रेच्युटी का भुगतान, क्षेत्रीय चिकित्सालय क ओ पी डी पूर्व की भांति दोनो समय खुले आदि मुद्दे प्रमुख हैँ l
0 टिप्पणियाँ