एस ई सी एल संचालन समिति की बैठक मे - ज़ &को क्षेत्र की ओर से श्री कांत शुक्ला ने रखी कई मांगे
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल संचालन समिति की बैठक मेंजमुना कोतमा क्षेत्र के हिंद कोयला मजदूर सभा एच एम एस के अध्यक्ष श्री कांत शुक्ला ने श्रमिक समस्याओं को लेकर अपनी कई मांगे रखी और कहा कि उसे जल्द पूरा किया जाए उन मामलों में प्रमुख रूप से श्री कमलेश आ.-श्री बाबादीन की आश्रित मामले मे नियुक्ति लम्बित है आवेदक 45%विकलांग है ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे आँख एवं दांत के चिकित्सक उपलब्ध करवाया जाय रामपुर, बटुरा और सोहागपुर खान खोला जाय
क्षेत्र के ज़मुना कॉलोनी मे पेयजल की आपूर्ति अनियमित एवं अपर्याप्त है, श्रमिको के आवास मे समुचित पर्याप्त और स्वच्छ जल की नियमित आपूर्ति किया जाय आमाड़ांड ओसीपी मे पर्याप्त श्रमिक संख्या होते हुये भी प्रबंधन के द्वारा उचित संसाधन जैसे डम्पर, डोजर, एवं शावेल मशीन नही उपलब्ध कराये जाने से कोयला उत्पादन लक्ष्य से कम हो रहा है प्रतिं दिन औसतन 15सौ टन कोयला उत्पादन विभागीय पैच से हो पा रहा है एक शावेल मशीन और ड्रिल मशीन (बिजली ) को छोड सभी मशीन लगभग "सर्वे ऑफ " हो चुकी है डम्पर आवश्यक कल -पुर्जों के आभाव मे संचालित नही हो पा रहे हैं केवल 2 से 3 डम्पर,एक डोजर एवं एक य़ा दो शावेल मशीन ही किसी तरह उत्पादन कार्य के लिये उपलब्ध हो पाता हैं अत : 08 डम्पर, 1 डोजर और 02 उत्खनन कार्य हेतु पी सी /बैक हो उत्खनक मशीन ( एल & टी ) ओसीपी को दिलवाया जाय ज़िससे श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित हो और कोयला उत्पादन मे वृद्धि हो सके
क्षेत्र के सभी आवासों मे छत से पानी के रिसाव की समस्या है क्योंकि ड़िसेंट हाऊसिंग य़ा पहले छत मरम्मत का कोई भी सिविल कार्य नही किया गया है इस कार्य को प्राथमिकता के साथ प्रबंधन द्वारा शीघ्र किया जाय क्षेत्र के कई कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे हैं जो किडनी के रोग से ग्रसित हैं उन्हे ड़ायलिसिस हेतु अन्यत्र जाना पड़ता है अत :ड़ायलिसिस की सुविधा क्षेत्र को उपलब्ध करवाया जाय
0 टिप्पणियाँ