*जिले में 7 जून तक 98296 व्यक्तियों ने लगवाया टीका*
अनूपपुर 09 जून 2021/ जिले में 18 से 44 वर्ष और 45 से 59 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों द्वारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है। 7 जून तक 98 हजार 296 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीके की प्रथम और द्वितीय डोज लगवाई जा चुकी है। इसमें 87 हजार 211 व्यक्तियों ने प्रथम व 11 हजार 85 व्यक्तियों ने द्वितीय डोज लगवाई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसबी चैधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 हजार 220 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व 3 हजार 81 हेल्थ केयर वर्करों को द्वितीय, 2 हजार 467 फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम व 1 हजार 666 फ्रंट लाईन वर्करों को द्वितीय तथा 18 से 44 वर्ष के 25 हजार 69 व्यक्तियों को प्रथम तथा 197 व्यक्तियों को द्वितीय एवं 45 से 59 वर्ष के 32 हजार 665 व्यक्तियों को प्रथम व 3 हजार 358 व्यक्तियों को द्वितीय और 60 वर्ष से अधिक आयु के 22 हजार 790 व्यक्तियों को प्रथम और 2 हजार 783 व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगाया जा चुका है।
0 टिप्पणियाँ