*23 जून का टीकाकरण महाअभियान*
*शाम 5 बजे तक 6 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण*
अनूपपुर 23 जून 2021/ टीकाकरण महाअभियान के दूसरे दिन आज जिले में लोगों ने टीकाकरण केन्द्रों पर बड़ी संख्या में आकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। दोपहर 2 बजे तक जिले में 3200 से अधिक व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा चुके थे। जिले में आज प्रातः 9 बजे से 65 टीकाकरण केन्द्रों पर एक साथ टीकाकरण प्रारंभ हुआ। संध्या 5 बजे तक 6145 लोग वैक्सीन लगवा चुके थे। टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए आज भी प्रेरकों ने आम लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
0 टिप्पणियाँ