पोंडी चोंडी गांव में कोरोना की रोकथाम के लिए किया जा रहा रोको टोको अभियान के साथ साथ रास्ते सील
प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
अनूपपुर :-अनूपपुर जिले के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र पोंडी चोंडी में सम्भवतः 5-6 कोरोना पोजटिव निकल चुके हैं जिसके नजरअंदाज न करते हुए पोंडी सचिव भीष्म देव शर्मा एवम चोंडी सचिव महेश केवट द्वारा अपने अपने ग्रामपंचायत के बॉर्डर को बांस लगवाकर जाम किया जा रहा है जिसमे गांव के अंदर सिर्फ गांव के लोगों एवम एमरजेंसी वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा और रजिस्टर मेंटन करते हुए आवाजाही करने वालों की नाम नम्बर भी नोट किया जाएगा यह पहल पोंडी चोंडी क्षेत्र से शुरू की गई और इसके साथ साथ गांव के लोगों को परेशानी न हो और इस कोरोना जैसे महामारी जैसे विपत्ति से लड़ने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है साथ ही पोंडी चोंडी निवासी अधिवक्ता प्रकाश तिवारी जो कि कोरोना वालेंटियर भी हैं जिनकी डयूटी SDM कोतमा द्वारा बगडुमरा चेकपोस्ट में लगाया गया हैं प्रकाश तिवारी द्वारा ग्रामीणों में जागरूकता लाने के साथ साथ ग्रामों के सील किये गए रास्तों के देखरेख करके लोगों को परेशानी न हो इसकी पूरी कोशिश किया जाएगा और इस महामारी से लड़ना है गांव से कोरोना को दूर भगाना है
0 टिप्पणियाँ