प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में बढ़ चढ़कर कोरोना टेस्ट करवा रहे लोग*

*प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में बढ़ चढ़कर कोरोना टेस्ट करवा रहे लोग* 
 *अमरकंटक -* *श्रवण उपाध्याय--* 
कोरोना की बिमारी से लोग भयभीत होकर धीरे धीरे घर से बाहर निकल कर अमरकंटक के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में पहुच कर अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे है जबकि यंहा पर कोरोना एंटीजेन टेस्ट किट से किया जा रहा है इसे भी पूरी तरह सुरक्षित तरीके से सावधानी बरतते हुए किया जा रहा है, इसका रिजल्ट लोगो को वही पर  तुरंत दे दिया जाता है , लोगो के मन मे जो डर, भय, रहता है। कोरोना एंटीजेन टेस्ट कर रही नर्स विनीता राजोरिया लेब टेक्नीशियन ने बताया कि टेस्ट के दौरान लोग पहुच रहे है जो कि आज लगभग 51 लोग करीब चेक कराए, आज चेकिंग में आयी नरीबन बीईई ने सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक टेस्ट करने का समय निर्धारित करने को कहा जिससे लोगो को बेहतर होगा ताकि लोग निश्चित समय पर आकर अपना चेक करवा सकते है ।बीच बीच मे RTPCR चेकअप की भी सुबिधा यंहा उपलब्ध कराई गई थी अब कब होगा कहना मुश्किल है कारण की स्टाफ की कमी है। डॉक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल हम और कुछ स्टाफ अनूपपुर में सेवा दे रहे है  जिसकी वजह से अगर लोगो को RTPCR चेक कराना हो तो राजेन्द्रग्राम जाकर करा सकते है । अमरकंटक में जो भी स्टाफ है वो अपनी सेवाएं बढ़ चढ़ कर जनता की सेवा में लगे  हुए है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ