बदरा ग्राम पंचायत ने आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को वितरित किया मास्क व सेनीटाइजर* *आशा कार्यकर्ताओं ने सचिव के सामने रखी अपनी समस्या* *सचिन ने दिया आश्वासन जल्द मिलेगी सामग्री*

*बदरा ग्राम पंचायत ने आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को वितरित किया मास्क व सेनीटाइजर* 

*आशा कार्यकर्ताओं ने सचिव के सामने रखी अपनी समस्या* 

*सचिन ने दिया आश्वासन जल्द मिलेगी सामग्री* 
* शैलेंद्र विश्वकर्मा*
 जमुना कोतमा अनूपपुर कोरोना महामारी में जिला प्रशासन के द्वारा घर घर जाकर सर्वे करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता निर्देशित किया है जिसके तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे है उनका हाल समाचार ले रहे हैं यदि कोई बीमार मिलता है तो ग्राम पंचायत के द्वारा दिए गए दवाइयों को देने का भी कार्य कर रहे हैं

मास्क सेनीटाइजर किया वितरित- 
बदरा ग्राम पंचायत के सचिव रामखेलावन साहू के द्वारा बदरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत 7 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 6 आशा कार्यकर्ता को मास्क सेनीटाइजर दिया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि आप लोग घर घर जाकर संपर्क करें जो भी सर्दी खासी जुखाम बीमारी से ग्रसित हो उन्हें दवाई भी वितरण करें और इसकी सूचना ग्राम पंचायत को तत्काल में ताकि कोरोनावायरस के महामारी पर नियंत्रण कर सके 

आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ता ने रखी अपनी समस्या - 
आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत बदरा सचिव रामखेलावन साहू के समक्ष अपनी समस्या रखी उन्होंने कहा कि हमारे पास ना तो आक्सीजन नापने की मशीन है और ना ही टेंपरेचर नापने की मशीन है जिसके चलते हैं हमें घर घर जाकर सर्वे करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसलिए हमें पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनिटाइजर साथ ही टेंपरेचर नापने व ऑक्सीजन नापने की मशीन तत्काल दिलाई जाए ताकि संक्रमण का बचाव घर घर जाकर किया जा सके

कोविड वैक्सीन की जानकारी घर-घर पहुंचायें-
 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद सोनी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप घर घर जा रहे हैं सर्वे करने साथ ही कोविड वैक्सीन की भी जानकारी दे ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण हो सके और कोरोना संक्रमण महामारी से निजात मिल सके 

ये रहें मौजूद-
  ग्राम पंचायत में आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समस्या को निजात दिलाने के लिए बैठक रखा गया था जिसमें बदरा ग्राम पंचायत के सभी आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही ग्राम पंचायत बदरा भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद सोनी सचिव रामखेलावन साहू उपसरपंच विनोद तिवारी उपसचिव अमित गुप्ता शिवांश सिंह राजपूत मनमोहन वस्त्रकार और ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे

गौरतलब है कि बदरा ग्राम पंचायत में संक्रमण का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है जनपद पंचायत के सर्वे के अनुसार बदरा ग्राम पंचायत संक्रमण महामारी में रेड जोन पर स्थापित है और 1 संक्रमित की मृत्यु भी हो चुका है।  अब देखना यह है कि ग्राम पंचायत बदरा के जनप्रतिनिधि कितने दिनों मे बदरा ग्राम पंचायत को संक्रमण मुक्त कर ग्रीन जोन में ला पाते है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ