ग्राम पंचायत मुडधोबा में एक नाले में 7 चेक डैम, हर 200 मीटर की दूरी में बने है लाखो की राशि के चेकडैम कार्यो में 23% तक का कमीशन होता है तय भ्रस्टाचार को संरक्षण दे रहे है जनपद के सीईओ और एसडीओ

ग्राम पंचायत मुडधोबा में एक नाले में 7 चेक डैम, हर 200 मीटर की दूरी में बने है लाखो की राशि के चेकडैम 

कार्यो में 23% तक का कमीशन होता है तय 

भ्रस्टाचार को संरक्षण दे रहे है जनपद के सीईओ और एसडीओ
संतोष चौरसिया
अनूपपुर। पूरा देश महामारी से लड़ने की तैयारी कर रहा है तो अनूपपुर जिले के अनूपपुर जनपद के आलाअधिकारी और कर्मचारी जनपद भर में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे है। मनरेगा के तहत जनपद पंचायत के अधीनस्थ आने वाले ग्राम पंचायतों में चेक डैम निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है। जिसमें नियम कायदे कानून को दरकिनार कर सिर्फ भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडधोबा में गोकुल/माहौर नाला में अब तक 1 किलोमीटर के अंदर 7चेक डैम बनाए गए हैं हर चेक में चेक डैम की दूरी लगभग 200 से 300 मीटर रही है। करोना काल के दौरान गोकुल नाला में दो नए चेक डैम पंचायत द्वारा स्वीकृत कराए गए जिनका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन दोनों चेक डैम निर्माण से पूर्व उक्त नाला में पूर्व से ही पांच चेक डैम बने हुए थे।

राशि हड़पने एक ही नाले में किया चेक डैम का निर्माण

ग्राम पंचायत मुडधोबा में के ग्राम राजाकछार के गोकुल/माहौर नाला में पूर्व में ही 5 चेक डैम ग्राम पंचायत एजेंसी द्वारा बनाए जा चुके थे जोकि इस नाले पर हर 200 से 300 की मीटर पर स्थित है फिर भी शासन की राशि को हड़प कर जाने और ग्राम पंचायत की राशि को आहरण करने के लिए दो नए चेक डैम का निर्माण कर दिया गया। अगर आला अधिकारियों की टीम बनाकर जांच की जाए तो जनपद अनूपपुर के उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों की की हुई करतूत सामने आ जाएगी। 

1 लाख  लाइए और चेक डैम ले जाइए

जनपद अनूपपुर में रेवड़ी की तरह ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत आने वाले चेक डैम निर्माण को ठेकेदारों को सौंपा जा रहा है कहने को तो कागजों पर कार्य ग्राम पंचायत एजेंसी करेगी लेकिन उक्त कार्य आला अधिकारियों के सेटिंग से पेटी में दिए गए ठेकेदारों को दिया गया है। जनपद अनूपपुर में प्रस्ताव लाने के बाद सबसे पहले उच्च अधिकारी को 1 लाख रुपए चढ़ोत्तरी
चढ़ानी पड़ती है। तब जाकर ग्राम पंचायत से कार्य लेकर प्राइवेट ठेकेदार को दिया जाता है जिसके बाद से ग्राम पंचायत और जनपद के बीच बैठे दलालों का भ्रष्टाचार शुरू होता है। 

 तस्वीरों से समझिए एसडीओ और इंजीनियर का हेर फेर
ऊपर दी हुई तस्वीरों में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि एक ही नाले पर 6 से 7 चेक डैम बना कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत के इस नाले पर पहले से ही 4 से 5 चेक डैम स्थाई रूप से बनाए गए थे। फिर उसी ही नाला में हर 200 मीटर की दूरी पर दो नेट चेक डैम एसडीओ और इंजीनियर ने मिलीभगत से बनवा दिए उक्त चेक डैम पंचायत के ही निवासरत ठेकेदार को निर्माण करने के लिए दे दिए गए थे जिसके लिए बकायदा कमीशन का भी बंदरबांट किया गया। चेक डैम निर्माण के खेल में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पुराने और नए चेक डैम की दूरी पर निर्भर करता है और दूसरा उसकी गुणवत्ता दोनों ही इंजीनियर और एसडीओ के साथ गाट से गुणवत्ता विहीन निर्माण और मनचाही जगह पर चेक डैम बना दिया गया है।

इस तरह जनपद में दिया जाता है भ्रष्टाचार को अंजाम

जनपद अनूपपुर में ग्राम पंचायतों में जब निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाती है तो सबसे पहले प्रस्ताव पास करने के लिए लाखों की चढ़ोत्तरी कार्य संबंधित आला अधिकारी को दी जाती है। जिसके बाद शुरू होता है कमीशन का खेल। पहले तो ग्राम पंचायत एजेंसी द्वारा प्राइवेट ठेकेदार को निर्माण कार्य की जवाबदारी दे दी जाती है जिस पर 5% सचिव, 5% सरपंच ,और 3% रोजगार सहायक का हिस्सा पहले ही बांट लिया जाता है जिसके बाद कार्य निर्माण शुरू होता है जब कार्य प्रगति पर होता है तो इंजीनियर और एसडीओ द्वारा कार्य की जांच के नाम पर 5-5% की हिस्सेदारी बिल पास होने के पूर्व तय करली जाती है। फिर बिल का निर्धारण इंजीनियर द्वारा किया जाता है जिसमें बिल इंजीनियर के जान पहचान के फार्म के के नाम पर काटा जाता है। इस तरह कार्य समाप्ति होने तक 23% की राशि कार्य निर्माण की बांट दी जाती है। फिर ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य मनमाने तरीके से किया जाता है । 

इंजीनियर के बताए फार्म पर होता है बिल का भुगतान

चेक डैम निर्माण के बाद निर्माण के भुगतान की बारी जब आती है तो इंजीनियर साहब अपनी गाड़ी पर रखें फर्म के बिल को ठेकेदार को दे देते हैं और ठेकेदार उसे मनमाने रूप से भरकर sachiv के हाथ में देता है जहां sachiv उस बिल पर भुगतान की मोहर लगाकर पंचायत से राशि का आहरण कर लेता है। जनपद अनूपपुर अंतर्गत 2 दर्जन से अधिक चेक डैम निर्माण के लिए  प्रस्तावित हुए हैं सभी चेक डैम की कहानी एक जैसे ही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ