सुने मकान को देखकर कर ली चोरी।अब आरोपी पुलिस गिरफ्त में।झगराखाण्ड थाना क्षेत्र का मामला।

सुने मकान को देखकर कर ली चोरी।
अब आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
झगराखाण्ड थाना क्षेत्र का मामला।
कोरिया। जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत नगर पंचायत नई लेदरी के सुने मकान में हुई चोरी को पुलिस ने सुलझा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
                 थाना प्रभारी सुनील सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की प्रार्थिया निधि सिंह पति रूपकुवंर सिहं निवासी वार्ड नम्बर 03 लेदरी की थाना आकर रिपोर्ट दर्ज
कराई कि दिनांक 24.04.21 को अपने घर में ताला बंद करके कोरोना पॉजिटिव होंने की वजह से ईलाज कराने बिलासपुर चली गई थी। दिनांक 24.05.21 को जब वह वापस घर लेदरी आई तो देखी कि पीछे का
दरवाजा खुला है और अन्दर बेडरूम का ताला टूटा था घर के अन्दर रखा दो नग इन्डेन कम्पनी का गैस सिलेंडर एक भरा व एक खाली तथा एक नग गैस चुल्हा ओरल गोल्ड कम्पनी का नहीं है कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी कर ले गया है।
            प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिह द्वारा एक पुलिस टीम को तत्काल पतासाजी में लगाया गया।
           विवेचना के दौरान मुखबीर से
सूचना मिली कि विजय रजक निवासी लेदरी को गैस सिलेंडर के साथ कहीं ले जाते देखा गया है। संदेह पर विजय को तलास कर घटना के बारे पूछताछ करने पर उसने प्रार्थिया निधी सिंह के यहां से गैस सिलेंडर व एक चुल्हा चोरी कर ले जाना व अपने घर में छिपाकर
रखना बताया। आरोपी विजय रजक के कब्जे से उसके द्वारा अपने घर से निकाल कर पेश करने पर चोरी का दो नग गैस सिलेंडर इन्डेन कम्पनी का एक खाली एक भरा तथा
एक नग ओरल गोल्ड कम्पनी का कार्टून में पैक नया गैस चुल्हा कीमत  करीब 9000 रूपये का बरामद किया गया।
          आरोपी विजय रजक पिता शत्रुघन रजक उम्र 23 वर्ष सा.
रघुनाथ दफाई लेदरी वार्ड 13 थाना झगराखाड़ जिला कोरिया द्वारा अपराध घटित करना पाया जाने से उसे गिरपतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल
दाखिल किया गया । 
          उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखाण्ड उप निरी.सुनील सिंह,
प्र.आर.किशन चौहान,रवि शर्मा आर. ललित यादव,नवीन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ