खडगवां पुलिस द्वारा राहगीरों का लगातार कराया जा रहाकोविड-19 टेस्ट।

खडगवां पुलिस द्वारा राहगीरों का लगातार कराया जा रहा
कोविड-19 टेस्ट।

कोरिया। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत लगातार राहगीरों का कोविड 19 जांच कराया जा रहा है। गुरुवार को भी 51 लोगों की जांच हुई जिसमें मात्र 1 व्यक्ति पॉज़िटिव पाया गया जिसे दवाई और समझाईस देकर घर भेज दिया गया।
        आपको बता दें की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह के नेतृत्व में खडगवां क्षेत्र में आने जाने वाले राहगीरों को रोककर स्वास्थ्य कर्मचारियों से उनका कोविड-19 टेस्ट लगातार कराया जा रहा है।
            गुरुवार को भी थाना खडगवां क्षेत्र में आने जाने वाले कुल 51 राहगीरों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया जिसमें से 50 व्यक्ति निगेटिव पाये गये एवं 01 व्यक्ति पॉजिटिव
पाया गया। आने जाने वाले राहगीरों को रोककर सोसल डिस्टेंसिग का पालन करने, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करने एवं अनवाश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की समझाईश दी गई।
               सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, प्र.आर.रामनाथ
सांडिल्य, आर.जसप्रीत सिंह सैनी, धर्मबेल तिर्की, सैनिक विनय श्याम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ