सांस की तकलीफ पर इलाज कराने क्लीनिक पहुंचे मरीज की हुई मौत

सांस की तकलीफ पर इलाज कराने क्लीनिक पहुंचे मरीज की हुई मौत
कोतमा। कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित डॉक्टर मनोज गुप्ता के निवास स्थित क्लीनिक में आज सुबह लगभग 10:30  के आसपास इलाज कराने पहुंचे एक 27 वर्षीय युवक की सांस की तकलीफ के कारण  समय से आक्सीजन न मिल पाने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशव मिश्रा पिता सन्तोष मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी गोविंदा कालरी हनुमान मंदिर के पास चार दिन पहले तबियत खराब होने के कारण रायपुर से कोतमा आया था। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। और तेज बुखार था। जिसे लेकर आज उनके पिता डॉक्टर मनोज गुप्ता के पास लेकर आये थे। डॉक्टर मनोज गुप्ता ने युवक की आरटीपीसीआर टेस्ट भी करवाये जिसमे रिपोर्ट निगेटिव निकली। डॉक्टर मनोज गुप्ता ने उन्हें तुरन्त हॉस्पिटल एडमिट करने की सलाह दिये। व ऑटो बुलवाकर हॉस्पिटल रवाना करवा ही रहे थे। युवक को लेकर उनके पिता डॉक्टर मनोज गुप्ता के क्लीनिक की सीढ़ियों से नीचे उतरे ही थे कि युवक की मौत हो गयी। सुरक्षा की दृष्टि से तुरन्त पीपीई किट टीम बुलाकर शव वाहन से युवक की लाश दाह संस्कार हेतु रवाना की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ