क्या वाकई इंसानियत मर चुकी है लोगो की कोरोना काल की आपदा को अवसर में भुनाने में लगे है टैक्सी मालिक
कोतमा से जयसिंह नगर शव ढुलाई का भाड़ा मांग रहे 35 हजार
कोतमा। एक ओर कोरोना महामारी और आपातकाल में लोग एक दूसरे की मदद कर रहे वही हमारे समाज मे कुछ वाहन मालिक ऐसे भी हैं जिन्हें आपदा में अवसर की तलाश नजर आ रही और एक दूसरे जगह से परिवहन का मनमाने दाम बताकर परिजनों से अवैध भाड़े की मांग कर रहे। समझ में नहीं आता व्यक्ति मरा है या इंसानियत मर गई शर्म आती है ऐसे लोगो पर जो हमारे कोतमा नगर क्षेत्र में निवास करते हैं जो जिंदा तो है लेकिन मुर्दों के समान है। विदित होकि यह वही टवेरा मालिक हैं जिनकी गाड़ी कुछ दिनों पहले कोतमा थाने में गांजा के प्रकरण में पकड़ाई गयी थी। अब मृत व्यक्ति के शरीर के परिवहन की कीमत गांजे की कमाई के बराबर तो नही दी जा सकती। नगर के बनिया टोला निवासी टवेरा गाड़ी मालिक आपदा में भी अवसर खोज रहा है। मृत व्यक्ति का पार्थिव शरीर जयसिंह नगर तक ले जाने का किराया 35 हजार रुपए मांग ऐसे लोगों की इंसानियत ही मर चुकी है जो किसी परेशान व्यक्ति के घर में विपप्ति के समय भी कमाई का अवसर ढूंढते में लगे हैं।
ऐसी ही एक खबर मिली जिसे सुनकर ही दिल दहल गया। यह वाकिया कोतमा नगर में देखने को मिला आज गोविंदा निवासी युवक केशव मिश्रा की सांस लेने में तकलीफ के कारण मृत्यु हुई थी। जिसके दाह संस्कार के लिए परिजन अपने गृहग्राम जयसिंहनगर ले जाना चाह रहे थे। जिसके लिए कोतमा में बनिया टोला के निवासी एक टवेरा गाड़ी के मालिक के पास परिजनों द्वारा फोन लगाया गया व युवक के पार्थिव शरीर को जयसिंह नगर तक पहुंचाने की भाड़े की बात की गई। कोतमा से जयसिंह नगर की दूरी 120 किलोमीटर जिस पर वाहन टवेरा मालिक ने परिजनों से 35000 रुपए की मांग की। परिजनों के बाद गोविंदा कालरी निवासी युवक अवनीश पांडे ने भी वाहन मालिक से भाड़ा बहुत ज्यादा बताना कहा गया। फिर भी वाहन मालिक ने एक नही सुनी उसके बाद कोतमा नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने भी वाहन मालिक से बात किये जिसपर
वाहन मालिक खुलकर 35000 की ही डिमांड कर रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे चाहे कलेक्टर कह दे तो भी इससे कम भाड़े मे नही जाऊंगा।
हालांकि उक्त मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है। मगर ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए विपदा की इस घड़ी में लोग वैसे भी परेशान है उसके बाद भी लोग पीड़ित परिवारों का आर्थिक शोषण करने से बाज नही आ रहे। नगर के जनप्रतिनिधि नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहे हैं कि ऐसी किसी भी शिकायत पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुसीबत का यह वक्त लोगो की मदद होनी चाहिए विपदा की इस घड़ी में लोग पीड़ितों से अवैध वसूली करेंगे तो यह बर्दास्त नही होगा सख्त कार्यवाही होगी।
0 टिप्पणियाँ