नर्स से दुर्व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार।कोविड-19 टीकाकरण करने ड्यूटी में जा रही थी नर्स।खडगवां पुलिस ने भेजा जेल।

नर्स से दुर्व्यवहार का आरोपी गिरफ्तार।
कोविड-19 टीकाकरण करने ड्यूटी में जा रही थी नर्स।
खडगवां पुलिस ने भेजा जेल
कोरिया। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत कोरोना टीकाकरण के लिये डयूटी जा रही नर्स से गाली गलौच और दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है।
               मिली जानकारी के अनुसार
 प्रार्थिया सूरज कुंवर 21 मई 2021 को सुबह करीब 10:00 बजे उप
स्वास्थ्य केन्द्र बेलबहरा के ग्राम पैनारी कोविड-19 टीकाकरण ड्यूटी करने जा रही थी। उसी वक्त ग्राम पैनारी का रहने वाला सुरेश कुमार पिता बैजनाथ उसे टीका लगाने जा रही हो, हम
लोग टीका नहीं लगवायेंगे बोलकर उसके साथ गन्दी गन्दी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बाल पकड कर मारपीट कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया।
                   प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अप०क. 154/21 धारा 294,506,323,332,353,186
का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
                थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये शासकीय कार्य में बाधा डालकर नर्स से विवाद करने वाले
आरोपी सुरेश कुमार पिता बैजनाथ निवासी पैनारी को दिनांक 22.05.2021 को गिरफ्तार
कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
               सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि आर.एस.मरावी, आर. जसप्रीत सिंह,
धनंजय निषाद, बृजेश काशी, सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ