सीएमओ मनेन्द्रगढ़ ने घुटरी टोला चेक पोस्ट में मध्यप्रदेश की सीमा का किया निरीक्षण।

सीएमओ मनेन्द्रगढ़ ने घुटरी टोला चेक पोस्ट में मध्यप्रदेश की सीमा का किया निरीक्षण।
मनेन्द्रगढ़। शहर में कोरोना की लहर बढ़ती जा रही है। इस दौरान अंतरराज्यीय व्यक्तियों को शासन के गाईडलाईन के अनुसार क्वारेंटीन किया जाना है जिसके मद्देनजर बाहर से आने वाले लोगों की सघन जांच करने के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा संयुक्त टीम का गठन कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
        गौरतलब है कि कलेक्टर कोरिया के आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले को 06 मई को प्रातः 06 बजे तक के लिए कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान जिले की समस्त सीमाओं को सील किया गया है। जिसके तहत मध्यप्रदेश की सीमा से लगे हुए घुटरीटोला चेक पोस्ट का अनुविभागीय दंडाधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसहाक खान ने निरिक्षण किया। 
           सीएमओ मनेन्द्रगढ़ इसहाक खान ने मध्यप्रदेश सीमा पर तैनात कर्मचारियों से आने-जाने वाले लोगों की जानकारी को संकलित कर नोडल अधिकारी को त्वरित अवगत कराने की बात कही। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान सीमा के अंदर व बाहर आने-जाने वाले लोगों के प्रतिदिन रजिस्टर में एंट्री व नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कर जिले में प्रवेश करने की बात कही। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ ही दूरी बनाते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग कर कार्य करना है। 
            निरीक्षण के दौरान राजस्व उप निरीक्षक शिवनारायण मिंज, सहायक राजस्व निरीक्षक अमजद खान, सौरभ यादव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ