*सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान*

 *सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान*


 प्रदेश में 45 साल से ज्यादा उम्र वाले नागरिकों को वैक्सीन लगाने का अभियान जारी है*


 वैक्सीन के यह डोजेस *भारत सरकार द्वारा हमें निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।*


यह अभियान लगातार जारी रहेगा


 *1 तारीख से पहले 18 साल से ऊपर के नौजवानों को वैक्सीन लगाने का अभियान प्रारंभ होना था*


 इसके लिए *मध्यप्रदेश में कोवीशील्ड और कोवैक्सीन दोनों के लिए संबंधित कंपनियों को आर्डर जारी किए थे*


*खरीदने के आर्डर हमने प्रेस किए थे*





लेकिन दोनों कंपनियों से संपर्क करने के बाद यह पता चला है *कि 1 तारीख को वह हमें वैक्सीन के डोजेस दे नहीं पाएंगे*


और इसलिए *1 मई से वैक्सीनेशन का यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश में प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा*


 हम जानते हैं कि उत्पादन की भी एक सीमा है *जैसे-जैसे उत्पादन होगा और हमें वैक्सीन के डोजेस मिलेंगे वैसे वैसे हम 18 साल से ऊपर के हमारे जो नौजवान हैं उनको निशुल्क वैक्सीन लगाने का अभियान चलाएंगे*


 धैर्य और संयम रखें पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।


कंपनियों के पास उपलब्धता और जो उत्पादन हो रहा है उस उत्पादन के अनुसार, क्योंकि उत्पादन की भी सीमा है।


*हमें वैक्सीन के डोज मिलते जाएंगे वैसे वैसे हम टीकाकरण  का अभियान चलाते जाएंगे,  वैक्सीन लगाते चले जाएंगे*


 *सभी नौजवानों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी* लेकिन प्राप्त होने के बाद,


 जो संभावना अभी है *कि 3 तारीख के आसपास हमें वैक्सीन प्राप्त होगी उस हिसाब से हम वैक्सीनेशन का कार्यक्रम फाइनल करके अंतिम रूप देंगे*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ