लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं, छोटे दुकानदार ,गरीब और मजदूरों की परेशानी बढ़ी एस डी एम कोतमा के मध्यम ज्ञापन कलेक्टर को दिया जायेगा माकपा के जन संगठन के प्रतिनिधि के द्वाराअनूपपुर माकपा

लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं, छोटे  दुकानदार ,गरीब और मजदूरों की परेशानी बढ़ी एस डी एम कोतमा के मध्यम  ज्ञापन कलेक्टर को दिया जायेगा माकपा के जन संगठन के प्रतिनिधि के द्वाराअनूपपुर माकपा 
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा  आर एस यादव जिला सचिव मंडल सदस्य अनूपपुर ने जारी  प्रेस विज्ञप्ति कर बताया कि उनसे जुड़े किसान- मजदूर संगठन का मानना है कि बढ़ते कोरोना की समस्या का समाधान लॉकडाउन  नहीं है बल्कि आम जनता को समझाइश से ही इस समस्या से लड़ा जा सकता है । प्रशासन ने केवल भाजपा नेताओं के कहने पर लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ा दी है ।अचानक हुए लाकडाउन से छोटे दुकानदार, फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले गरीब और मजदूर परेशान हैं। उनकी वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन को करना चाहिए ।आज हुई  माकपा  जिला समिति अनूपपुर एवं जिला समिति सीटू 
के पदाधिकारियों 
की बैठक में शहर के बिगड़ते हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की गई कि जिस तरह से सब्जी और किराना व्यापारियों को छूट दी गई है, उसी तरह से सीमित समय के लिए सभी दुकानदारों और ठेला फुटपाथ पर धंधा करने वालों तथा फुटकर मजदूरी करने वालों को भी छूट दी जाए ।
बैठक में पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों द्वारा आम गरीब और नागरिकों के साथ हिटलरी व्यवहार की निंदा की गई तथा मांग की गई कि शहर में प्रशासन मानवीयता बरतें तथा गरीबों को नाजायज तरीके से परेशान करना बंद करें ।
बैठक में कामरेड आर एस यादव माकपा जिला सचिव मंडल के सदस्य इंद्रपती सिंह जिला महासचिव सीटू एवं अनिल शर्मा अध्यक्ष कोयला श्रमिक संघ सीटू जमुना कोतमा  दलवीर केवट जिला किसान महासचिव आंगनबाड़ी सहायिका एकता युनियन के महासचिव संध्या शुक्ला सहित  जन संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे ।
 पदाधिकारियों का कहना था कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अस्पतालों की व्यवस्था करना चाहिए तथा निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों और उनके परिजनों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और लूटखोरी को रोका जाना चाहिए । सरकार और प्रशासन का कर्तव्य है कि लोगों को इलाज उपलब्ध कराएं, प्रशासन इसके बजाय डर पैदा कर रहा है और मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ रहा है । इन सब बातों को लेकर सभी माकपा   और जन संगठनके कार्यकर्ता और पदाधिकारी 13   अप्रैल को  एस डी एम कोतमा से मुलाकात कर  ज्ञापन सौंपा जायेगा साथ ही जनता की समस्याओं से अवगत करा कर इलाज की समुचित व्यवस्था तथा लॉकडाउन में सभी व्यापारियों से समान व्यवहार की मांग करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ