1वर्ष बीत जाने के बाद भी वायरस पर नहीं लग पाया लगाम - सुनील सराफ* *केंद्र सरकार राज्य सरकार और अनूपपुर कलेक्टर पर कसे तंज*

*1 वर्ष बीत जाने के बाद भी वायरस पर नहीं लग पाया लगाम - सुनील सराफ* 

*केंद्र सरकार राज्य सरकार और अनूपपुर कलेक्टर पर कसे तंज*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुरजिले में बढ़ते करोना के मामले को देखते हुए अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा से विधायक सुनील सराफ ने नाराजगी जाहिर की है उनका कहना है कि सरकार पूरी तरह से फेल हो चुका है आम जनता को उनके हाल पर मरने के लिए सरकार ने छोड़ दिया है पिछले साल जो भी व्यक्ति पॉजिटिव होते थे उस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाता था और मरीज को ले जाकर एडमिट कर दिया जाता था परंतु आप जो भी पॉजिटिव आ रहा है उसको उसी के हाल में छोड़ दिया जा रहा है और वह घूम कर 50 और लोगों को पॉजिटिव कर रहे हैं।आज प्रशासन ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं हमारे जिले का कलेक्टर लॉकडाउन लगाना जानता है जिले के मजदूर वर्ग आम लोगों का क्या हो रहा है कैसे जीवन यापन कर रहे है इससे जिले के कलेक्टर को कोई मतलब नहीं है।

सरकार फेलियर हुआ साबित - विधायक सुनील सराफ ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को तंज कसते हुए कहा है कि सरकार पूरी तरह फैल चुका है 1 साल हो चुके हैं कोरोनावायरस परंतु यह सरकार करोना को और बढ़ाई है पिछली बार की अपेक्षा इस बार कोविड-19 डबल हो चुका है 1 साल से जो सरकार कोरोनावायरस रोक नहीं पाई उसे सरकार पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

ग्रामीण क्षेत्रों पर नहीं है ध्यान- विधायक सुनील सराफ ने अनूपपुर कलेक्टर को तंज कसते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में लाक डाउन तो लगा दिया गया परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी भीड़ भाड़ का माहौल बना रहता है ज्यादातर केस ग्रामीण क्षेत्र से ही निकल कर आ रहे हैं। अनूपपुर  कलेक्टर  और सरकार पर बैठे लोग आज कर क्या रहे हैं शहरी क्षेत्रों के लोगों से क्या समस्या है। जो लॉकडाउन के आदेश दिए गए परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में आज बाजार लग रहे लोगों का जमावड़ा हो रहा है तो करोना का चैन कैसे टूटेगा। यह समझ से परे है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ