कलेक्टर ने वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाश किए घोषित

कलेक्टर ने वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाश किए घोषित  
अनूपपुर 11 जनवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने म.प्र. शासन सामान्य प्रषासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2023 के लिए अनूपपुर जिले में गुरूवार 9 मार्च 2023 (होली का दूसरा दिन), मंगलवार 19 सितम्बर 2023 (गणेश चतुर्थी), सोमवार 13 नवम्बर 2023 (दीपावली का दूसरा दिन) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय तथा बैंकों पर लागू नही होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ