अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2023 आयोजन संबंधी बैठक 12 जनवरी को अमरकंटक में
अनूपपुर 11 जनवरी 2023/ माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पावन तीर्थ अमरकंटक क्षेत्र की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विविधताओं एवं विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचा कर क्षेत्र को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किए जाने के उद्देश्य से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नर्मदा जयंती 28 जनवरी 2023 को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2023 के रूप में आयोजित किया जाना है। उक्त आयोजन के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु आवश्यक रूप रेखा तैयार किए जाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन 12 जनवरी 2023 को सायं 4ः00 बजे से सर्किट हाऊस अमरकंटक में किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने सर्व संबंधितों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ