तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में मनाई गई गांधी जयंती लिया गया नशामुक्ति अभियान का शपथ

तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में मनाई गई गांधी जयंती 

लिया गया नशामुक्ति अभियान का शपथ 
अनूपपुर 04 अक्टूबर 2022/  मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार चलाए जा रहे नशामुक्ति महाअभियान के तहत  02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नशामुक्ति अभियान व  स्वच्छता ही सेवा स्वच्छ भारत अभियान का शपथ लिया गया। जिसमे शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह बघेल, विद्यार्थी, परामर्शदाता व  एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 
               गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कक्षाओं का संचालन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए एवं देश भक्ति गीत गाया गया। तत्पश्चात नशा मुक्ति अभियान हेतु गांव-गांव में अलख जगाने के लिए शपथ लिया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्‍डेय के मार्गदर्शन में नोडल नवांकुर संस्था प्रतिभा ग्रामीण विकास संस्था द्वारा विकासखण्‍ड अनूपपुर में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में श्री मोहनलाल पटेल, श्री धनेश दास बेलिया, सुश्री प्रियंका तिवारी, श्रीमती शारदा चौरसिया, शिवानी सिंह, श्रीमती पुष्पा पटेल नवांकुर संस्था प्रतिनिधि की भूमिका उल्‍लेखनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ