नगर विकास के लिये नही होगी राशि की कमी- जायसवाल।
पेयजल की व्यवस्था पर राज्य शासन की लगी मुहर।
अब हर घर पानी घर घर पानी।
जनता ने कहा जो कहा विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने वो किया।
एमसीबी/ मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 500.00 लाख की नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शहर की बहुप्रतीक्षित मांग हसदेव गंगा तट मनेंद्रगढ़ में स्थित जल प्रदाय गृह में 02 नग नवीन मोटर एवं 01 नग पावर जनरेटर हेतु 165.80 लाख की स्वीकृति मिलने से अब शहरवासियों को ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या निजात मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप व मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के प्रयास से नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों हेतु रुपए 500.00 लाख की अनुशंसा की गई है ।
इन कार्यों के लिये राशि हुई स्वीकृत
1- नगरपालिका मनेंद्रगढ़ को 31 विकास कार्यों हेतु 327.71 लाख।
2- पुराने इंटकवेल के लिये 250 एचपी वर्टिकल टरबाइन मोटर पंप हेतु 60.00 लाख।
3. जल प्रदाय गृह हेतु 40 एचपी. वर्टिकल टरबाइन मोटर हेतु 40 लाख।
4- पुराने इंटकवेल हेतु 500 केवीए पावर जनरेटर मशीन हेतु 65.80 लाख।
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में उक्त विकास कार्यों की राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता ने
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल का आभार जताया है।
विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का आभार और साधुवाद जताया है।
0 टिप्पणियाँ