प्रकाश पर्व दीपावली की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएँ
अनूपपुर 21 अक्टूबर 2022/ पांच दिवसीय प्रकाश पर्व दीपावली की मध्यप्रदेश शासन की जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने दीपावली पर्व की जिलावासियों को बधाई देते हुए सुख एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने बधाई संदेश के माध्यम से जिलावासियो से शांति एवं सौहार्द बनाये रखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली सामग्री का अधिक से अधिक प्रयोग करनें का आग्रह किया है, जिससे समाज के गरीब वर्ग के लोग भी उत्साह एवं उमंग के साथ दीपावली का पांच दिवसीय पर्व मना सके।
0 टिप्पणियाँ