*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बुढ़ार,धनपुरी ने महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा*

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बुढ़ार,धनपुरी ने महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बुढार धनपुरी के माध्यम से शा. नेहरू डिग्री महाविद्यालय  बुढार के विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया जिसके मुख्य बिंदु  इस प्रकार से है

महाविद्यालय की सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो मुख्य रूप से हिंदी,अंग्रेजी, टूरिज्म की पढ़ाई नियमित रूप से कराई जाए कक्षाओं के टाइम टेबल नोटिस बोर्ड में चस्पा किए जाए। 
स्पोर्ट्स का समय सारणी बनाया जाए एवं जिन विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है विभाग बंटवारा कर नाम सहित दर्शाया जाए। 
रूम नंबर 23 में बंद पंखे का सुधार कराया,एवं कक्ष में स्पीकर माइक की व्यवस्था की जाए, BA में छात्र संख्या अधिक है इसलिए इसे सेक्शन में डिवाइड किया जाए। 
UG / PG  के छात्रों की बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, एवं छात्रों की 75% उपस्थिति अनिवार्य की जाए आईडी कार्ड गणवेश अनिवार्य किया जाए। 
हॉस्टल का लोकार्पण हो चुका है जल्द से जल्द छात्राओं को रहने की व्यवस्था की जाए, छात्राओं के लिए कॉमन रूम की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।  
महाविद्यालय के सभी स्टाफ को का समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य किया जाए, एवं भौतिकी विभाग में शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। 
नवीन भवन का जल्द से जल्द उद्घाटन करा कर  छात्रों के लिए खोला जाए। 
शासन के द्वारा आदेशित कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से कराया जाए,जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्र सहभागी हो सके.. 
ज्ञापन देते समय ABVP के सभी कार्यकर्ता एवं महाविद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ