*वनांचल से प्रतिभाएं राज्यस्तर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रही हैं**विद्यालय के प्राचार्य एवं खेल शिक्षक की कठोर मेहनत का परिणाम*

*वनांचल से प्रतिभाएं राज्यस्तर ही  नहीं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रही हैं*
*विद्यालय के प्राचार्य एवं खेल शिक्षक की कठोर मेहनत का परिणाम*
 *मनेंद्रगढ़. शासकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ (नीला ड्रेस) में कक्षा 9वी में अध्ययनरत कुमारी सरोज आत्मज अंगद सिंह ग्राम कोडा ने जीपीएम गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के शाटफुट में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मनेन्दगढ़ के समीप वनांचल में निवास करने वाले मूल नागरिकों के बालक बालिकाएं मनेंद्रगढ़ में स्थित छात्रावास में निवास करते हैं तथा उनके पीटीआई श्री सुमित जयसवाल के कुशल मार्गदर्शन में नियमित रूप से खेलों का अभ्यास करते हैं जिसका परिणाम अब सामने आने लगा है। विगत 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर इसी विद्यालय में अध्ययन करने वाली 9 छात्रों को जिन्हें राज्य स्तर पर कराटे प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है साथ ही साथ तीन छात्राएं राज्य स्तर पर शतरंज प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित हो रही थी उनको सम्मानित करते हुए इस विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने कहा था कि इस विद्यालय में अनेक अनेक प्रतिभाएं हैं जो केवल शिक्षा में ही नहीं वरन विभिन्न विधाओं में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं उनका प्रयास है कि शिक्षा के राज्य स्तर पर जो मेरिट लिस्ट आती है उसमें भी तथा विभिन्न विधाओं में यहां की बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें इसके लिए वह सतत गतिशील रहते हैं साथ ही साथ छात्रों को प्रोत्साहित करने में छात्राओं के प्रतिभा को परिमार्जित करने में उन्हें विभिन्न प्रकार से सुविधाएं भी प्रदान करते रहते हैं यह उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र सिंह प्राचार्य विगत कुछ ही माह पूर्व इस संस्था के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं और तरह-तरह की उपलब्धियां दिखलाई पड़ रही हैं।*
     *विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रकार की खेल प्रतिभाओं के कारण चाहे वह विकासखंड स्तर पर हो चाहे वह जिला स्तर पर हो संभाग स्तर पर हो या फिर छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हो खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से राष्ट्रीय स्तर पर इस वनांचल की बालक और बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए मंच प्राप्त हो रहा है इसके लिए छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार बधाई की पात्र है.*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ