शहडोल संभाग में कृषको एवं आम जनों के राजस्व संबंधी शिकायत के निराकरण हेतु चलेगा राजस्व सेवा अभियान
राजस्व सेवा अभियान के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टरों को कमिश्नर ने जारी किए दिशा निर्देश
अनुपपुर 15 अक्टूबर 2022 / कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा द्वारा शहडोल संभाग में कृषकों एवं आम जनों के राजस्व से संबंधित कार्यों एवं शिकायतों के निराकरण के लिए राजस्व सेवा अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया है कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान प्रारंभ कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का पूरा लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय सीमा में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मेरे द्वारा शहडोल संभाग अंतर्गत राजस्व सेवा अभियान के माध्यम से उन लक्ष्यों की पूर्ति किये जाने संबंधी प्रस्ताव शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को भेजी गई है। "राजस्व सेवा अभियान" के प्रभावी संचालन के लिये आपको अपने "राजस्व सेवा अभियान" के प्रभावी संचालन के लिये जिले में "राजस्व सेवा अभियान" के संचालन के लिये पटवारी हल्कावार, ग्रामवार, दिनांक, समय एवं स्थान निश्चित कर उसकी सूचना का प्रचार-प्रसार करना होगा, ताकि ग्रामीणों को पहले से दिन ज्ञात रहे कि उनके गांव में " राजस्व सेवा अभियान" में पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार किस दिन आने वाले हैं, प्रत्येक ग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर गेरू या नील से "राजस्व सेवा अभियान" की उस गांव की तिथि, समय एवं स्थान पूर्व से अंकित करना, नियत दिनांक को पटवारी,निर्धारित गांव में जाकर ग्रामीणों को अभियान के बारे में जानकारी देते हुये बी-1 का सार्वजनिक रूप से वाचन करेंगे और प्राप्त आवेदनों का पावती देकर अपने पंजी में अंकित करेंगे,राजस्व अधिकारी अभियान के दौरान अधिक से अधिक ग्रामों का भ्रमण करेंगे और अपने सामने बी-1 का वाचन करेंगे,प्राप्त आवेदनों को शासन द्वारा निर्धारित अवधि में विधिवत प्रक्रिया अपनाकर निराकृत किये जायें,अभियान का उद्देश्य यह है कि अभियान अवधि के बाद कोई अविवादित प्रकरण शेष न रहे और विवादित प्रकरण में उभयपक्ष को सुनवाई का अवसर देते हुये निराकृत कर दिये जाये,मौके पर सीमांकन का कार्य अवासीय अतिक्रमण हटाने का कार्य आदि बारिश के. बाद ही किया जावे अर्थात बारिश में किसी को बेघर न किया जाये, वर्षाऋतु में राजस्व अमला अपने कार्य क्षेत्र में निवास करें। साथ ही प्राकृतिक आपदा की स्थिति में पीड़ितों का सर्वे में सहायता आदि कार्य तत्परता से किये जाने के लिये राजस्व अमले को सचेत रखा जावे,अभी से जनवरी 2023 तक अभियान का प्रथम चरण होगा। इसमें यथासंभव न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाये। मैं चाहूंगा कि अभियान के दौरान आप अपने अधिनस्थ न्यायालयों का निरीक्षण भी करें,15 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक पटवारी हल्कावार, ग्रामवार "राजस्व सेवा अभियान की तिथियां निर्धारित कर ग्राम पंचायतों एवं पटवारियों को भेजने की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार द्वारा की जावेगी ,22 अक्टूबर 2022 से 30 अक्टूबर 2022 तक सभी ग्रामों में "राजस्व सेवा अभियान" का प्रचार-प्रसार मुनादी, दीवार लेखन आदि के द्वारा किया जायेगा,01 नवम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2022 तक सभी ग्रामों में "राजस्व सेवा अभियान" के निर्धाति तिथि को आवेदन लिये जाकर उन पर कार्यवाही की जायेगी, 01 दिसम्बर 2022 से 30 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त राजस्व प्रकरणों में पूर्ण करने की कार्यवाही की जावेगी । कार्यवाही,01 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक न्यायालयीन प्रकरणों में आदेश पारित करने की कार्यवाही की जावेगी, 01 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक फील्ड में पारित आदेशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जायेगा। साथ ही सीमांकन एवं अतिक्रमण आदि की कार्यवाही की जायेगी,इस अभियान के अंतर्गत नवम्बर दिसम्बर एवं जनवरी माह में प्रत्येक आपदा के प्रकरणों में पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जायेंगे।
0 टिप्पणियाँ