बाल कल्याण संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ने जिले में संचालित बाल कल्याण की गतिविधियों का लिया जायजा
अनूपपुर 17 अक्टूबर 2022/ मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ने अनूपपुर जिले में संचालित ममता बाल गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा बाल गृह में निवासरत बच्चों से उनके दैनिक दिनचर्या से संबंधित जानकारी ली। तत्पश्चात् मॉडल स्कूल रमसा एवं बालिका छात्रावास पहुँचकर औचक निरीक्षण किया गया तथा विद्यार्थियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री कीर्ति बघेल के साथ जेसीसी की बैठक ली। तत्पश्चात् मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ने जिले में संचालित बाल कल्याण समिति के कार्यालय का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। उन्होंने न्यायाधीश शिवानी असाटी के साथ समन्वय बैठक की। तत्पश्चात् वन स्टॉप सेन्टर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान सर्व संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा दिए जा रहे लाभ व सुविधाओं को प्रदान करने के संबंध में निर्देश दिए गए तथा जन जागरूकता पर भी बल दिया गया। भ्रमण के दौरान महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर. आर्मो सहित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री कुमार ध्रुव, सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ