रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत बनाने के लिए लोगों को किया गया जागरुकस्वच्छता की इस पहल को लोगों ने एनवाईकेएस की किया सराहनीय

रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत बनाने के लिए लोगों को किया गया जागरुक
स्वच्छता की इस पहल को लोगों ने एनवाईकेएस की किया सराहनीय 
अनूपपुर। आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आर.आर. सिंह के निर्देशानुसार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान के मार्गदर्शन में 19 अक्टूबर 2022 को नेहरू युवा केंद्र संगठन जिला अनूपपुर ब्लॉक जैतहरी के अंतर्गत नगर पालिका जैतहरी में रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत 2.0 क्लीन इंडिया मेघा का कार्यक्रम किया गया। और नेहरू युवा केंद्र के द्वारा नगर पालिका परिषद जैतहरी का भ्रमण कर प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अउपयोगी वस्तु को खुले में न फेंके और उसको एकत्रित कर उसको सही स्थान पर फेंक जिससे की हमारा वातावरण दूषित न हो और इसी के बीच नगर पालिका परिषद जैतहरी के भूपेंद्र सिंह सीएमओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 ने शहरों को पूरी तरह से कचरा मुक्त बनाने के लिए चल रहे जन आंदोलन ‘कचरा मुक्त शहर’ को और प्रभावी बनाने के लिए ‘राष्ट्रीय व्यवहार परिवर्तन संम्प्रेषण फ्रेमवर्क’ लॉन्च किया है। शहरी भारत ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक सामाजिक क्रांति देखी है। यह बदलाव प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान देश के एक सौ तीस करोड़ नागरिकों को विकास के लिए स्वच्छ भारत की जरूरत के आह्वान के बाद आया है। पिछले सात वर्षों में, स्वच्छता के लिए सरकार की यह नीति दुनिया का सबसे बड़ा व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम बन गया है जो टिकाऊ शहरीकरण, चक्रिय अर्थव्यवस्था, पुन उपयोग, घटाना, प्रयोग की गयी वस्तु का पुन प्रयोग, साथ ही साथ संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के सिद्धांतों का समर्थन करता है। स्वच्छ भारत मिशन के असर से अब स्वच्छता का विचार अब विभिन्न नागरिक समूहों के साथ अपने शहर की स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी लेने और इसे स्पष्ट रूप से सुधारने के लिए एक साथ नागरिकों के जेहन में शामिल हो गया है। मिशन के सार में केंद्रीय विश्वास निहित है कि स्वच्छता हर किसी का व्यवसाय है और इस महत्वपूर्ण संदेश को पिछले कई वर्षों से लगातार पारंपरिक, डिजिटल, सोशल मीडिया के माध्यम सभी नागरिकों के मन में इसके प्रति विश्वास को स्थापित करने के लिए किया गया है। श्री सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं की स्वच्छ भारत 2.0 की जनजागरुकता अभियान की इस पहल को जन-जन पहुंचाने की सराहना की। और नगर वासियों को प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं कचरा मुक्त बनाने का लोगों से आग्रह किया।
जिसमें नगर पालिका जैतहरी भूपेंद्र सिंह सीएमओ, नेहरु युवा केन्द्र के कार्यकर्ता शुभम शुक्ला, कृष्णानु श्रीवास्तव, प्रकाश कुशवाहा, शनि पटेल, सुरेंद्र महरा, कुलदीप गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा इन सभी ने स्वच्छ भारत क्लीन इंडिया के मेघा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ