जैतहरी महाविद्यालय युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
अनूपपुर//शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा उत्सव प्रतियोगिताएं का आयोजन 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.रामेश सिंह वाटे ने मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रामेश सिंह वाटे ने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है इससे छात्र-छात्राओं में अध्ययन के अतिरिक्त सांस्कृतिक एवं विविध कलाओं और साहित्य की क्षमताओं का विकास होता है युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह युवा उत्सव कार्यक्रम 22 विधाओं में आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें युवा उत्सव में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, साहित्यिक, एवं चित्रकला ,रंगोली,वाद विवाद,मिमिक्री ,भाषण,मूर्ति निर्माण,समूह गायन , समूह नृत्य, नाटक,प्रश्नमंच इत्यादि प्रतियोगिताओं में अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में डॉ.जितेन्द्र सिंह धुर्वे ,प्रो.राधेश्याम सोलंकी,प्रो. देवेन्द्र धुर्वे, प्रो.गजेंद्र सिंह ,श्री बृजेश द्विवेदी,रासेयो पुरुष इकाई प्रो.राजकुमार सिंह, राधेश्याम सोलंकी, पहलवान सिंह मीना, रासेयो महिला इकाई प्रभारी कु.संगीता उइके,डॉ शोभा तिवारी,डॉ खुशबू खान, डॉ. रशिम चौहान एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।अब विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
0 टिप्पणियाँ