पुष्पराजगढ़ एसडीएम श्री चौधरी जिला पंचायत सीईओ अलीराजपुर के लिए भार मुक्त
अनूपपुर 18 अक्टूबर 2022/राज्य शासन द्वारा एक आदेश के तहत वर्ष 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ को जिला पंचायत अलीराजपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है श्री चौधरी को नवीन पदस्थापना स्थल हेतु कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 को भार मुक्त कर दिया डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया को आगामी आदेश तक के लिए वर्तमान दायित्व के साथ-साथ अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ का दायित्व सौंपा गया है
0 टिप्पणियाँ