फसल स्थिति व कीटव्याधि प्रकोप का निरीक्षण करने विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल गठित

फसल स्थिति व कीटव्याधि प्रकोप का निरीक्षण करने विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल गठित 
अनूपपुर 16 अक्टूबर 2022/ वर्ष 2022-23 में फसल स्थिति व कीटव्याधि प्रकोप का निरीक्षण एवं नियंत्रण तथा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन देने हेतु उप संचालक कृषि श्री एन.डी. गुप्ता ने जैतहरी, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल का गठन किया है। विकासखण्ड जैतहरी में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एल.एस. उद्दे, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री योगेश कुमार राजपूत, कृषि विकास अधिकारी श्री आर.डी.एस. मरावी, विकासखण्ड अनूपपुर में प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री व्ही.के. वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री सूर्यकांत नागरे, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री भवन सिंह परस्ते, विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस.के. शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री संदीप कुमार चौहान, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री अमर सिंह नेताम तथा विकासखण्ड कोतमा में प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए.के. धार्वे, कीट विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुर्मी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री कौशल सिंह कुशराम विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल के सदस्य रहेंगे।    
विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल वर्ष 2022-23 में फसलों की स्थिति/कीटव्याधि का निरीक्षण कर नियंत्रण हेतु कृषकों को सुझाव देंगे एवं उनकी समस्याओं का यथोचित निराकरण करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ