नगर पालिका पसान अध्यक्ष ने प्रारंभ की स्कूल बस सेवा सर्विस अभिभावकों ने व्यक्त किया आभार


नगर पालिका पसान अध्यक्ष ने प्रारंभ की स्कूल बस सेवा सर्विस अभिभावकों ने व्यक्त किया आभार
अनूपपुर। जिले के नगर पालिका परिषद पसान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम अवध सिंह ने 10 अक्टूबर 2022 को दुर्गा मंदिर पुरानी डबल स्टोरी वार्ड नंबर 3 से स्कूली बच्चों के लिए नगर पालिका की बस सेवा सर्विस का शुभारंभ किया है ।इस दौरान नगरपालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव, वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सविता रूपेश सिंह सभापति शिक्षा महिला एवं बाल कल्याण, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद गीता अजय यादव ,वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद इंद्र लाल केवट विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह भाजपा के मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह मिंटू भाजपा के आईटी सेल प्रभारी सर्वेश पांडे महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह राम अनुज कुमार नगरपालिका के वरिष्ठ उपयंत्री उमेश त्रिपाठी क्षेत्र के पत्रकार संतोष चौरसिया सुरेश शर्मा दिवाकर विश्वकर्मा राजकुमार विश्वकर्मा युवा मोर्चा के युवा नेता अभिषेक विक्की सिंह सनी कुमार तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति में बस का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे किया गया इस बस सेवा सर्विस के शुरू होने पर अभिभावकों ने नगर पालिका अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया ।नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि उन्होंने पदभार ग्रहण करने के दौरान ही नगर की जनता को भरोसा दिया था कि वह छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने हेतु नगर में बस सेवा सुविधा का संचालन करेंगे उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए अल्प समय में केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी एवं जेईएम  स्कूल जमुना कॉलरी तथा अन्य विद्यालयों के लिए छात्रों को आने जाने हेतु बस सुविधा का संचालन प्रारंभ किया है जिससे कि बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके और वह शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा नगर पालिका की बस रेलवे स्टेशन के यात्रियों को लाने, ले जाने के अलावा जो समय बचता था उसका उपयोग बच्चों को विद्यालय से उनके घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी यह निर्णय जनहित में लिया गया है जिससे कि हो रही समस्याओं का समाधान हो सके ।बस के संचालन होने से नगर वासियों में हर्ष का वातावरण निर्मित है और सभी ने नगर पालिका अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ