पर्यावरण सरंक्षण के लिये वृक्ष लगाना बेहद जरूरी - डॉ सिंह।
आदर्श पैरामेडिकल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
फलदार और औषधीय पौधों का हुआ रोपण।
मनेन्द्रगढ़। भारत देश की दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको याद करते हुए आदर्श पैरामेडिकल और आदर्श कंप्यूटर एकेडमी के विद्यार्थियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वृहद वृक्षारोपण किया और सभी को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।
आदर्श पैरामेडिकल और आदर्श कम्प्यूटर एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत चैनपुर के गौठान में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम और ब्लाक कांग्रेस महिला ग्रामीण की अध्यक्ष सुचित्रा दास की उपस्थिति में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
आपको बता दें की 2 अक्टूबर दिन रविवार को दोनों संस्थाओं के संचालक, अध्ययनरत बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से सुबह 11 बजे पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम, करंज अशोक, कंडील, नाग चंपा, पपीता, अमरुद, आम, बेल के पौधे लगाये। इसके बाद ब्लाक कांग्रेस महिला ग्रामीण की अध्यक्ष सुचित्रा दास ने उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को पर्यावरण का संदेश एवं पौधे लगाने का महत्व बताते हुए आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करनी चाहिये।
जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की पर्यावरण सरंक्षण के लिये वृक्ष लगाना बेहद जरूरी है। आज इन्ही वृक्षों के कारण ही मानव जीवन का अस्तित्व है। जिस तेजी से वृक्ष काटे जा रहे है ऐसे में मानव जीवन की रक्षा के लिये हर मौकों पर वृहद वृक्षारोपण किया जाना चाहिये। आदर्श पैरामेडिकल संस्था द्वारा आधुनिकता से परे हटकर आज जो वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। इस संस्था ने कम समय मे ही कई सामाजिक कार्यक्रम किये है और मेरी शुभकामनाएं इनके साथ हैं।
जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम ने इस अवसर पर कहा की जीवित रहने के लिये वृक्षों का होना अति आवश्यक है। ये वृक्ष ही कोरोना महामारी के वायरस से भी हमे शुद्ध आक्सीजन देकर बचाते है। आज वो समय आ गया है की हमे ज्यादा से ज्यादा की संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिये। पर्यावरण संरक्षण के लिये आज कई संस्था काम कर रही है लेकिन गांधी जयंती के अवसर पर आदर्श पैरामेडिकल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर एक अनूठी मिसाल पेश की है।
इस दौरान कार्यक्रम में आदर्श पैरामेडिकल के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, शिक्षक संजय मिश्रा, मनीषा सिंह, जया सोनवानी, आरजू, दीपा, प्रीति,नेहा,मोनिका, देवेन्द्र, गणेश, रोहन, मुकेश, माया, स्वाति सोनी, बृजेन्द्र मिश्रा के साथ काफी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ