छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न।
एमसीबी ज़िले के प्रथम जिलाध्यक्ष बने तिवारी।
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मनेन्द्रगढ़ में संपन्न हुआ। एमसीबी जिले की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक मे एमसीबी जिले के प्रथम अध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र कुमार तिवारी को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही महिला जिलाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती विनीता श्रीवास्तव को सौपा गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दीपक रजक, जिला उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव एवं सतीश द्विवेदी को मनोतीत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत भीम राव मेश्राम के कार्य से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उन्हे प्रदेश सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी सौपा गया। लिपिक साथियों द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का समर्थन किया। कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, सोनहत, खड़गवां, बैकुण्ठपुर और अन्य जिले के लिपिक सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा की लिपिको के वेतनमान सुधार हेतु काफी प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम जल्द ही आप लोगो को देखने को मिलेगा। लिपिको की प्रत्येक समस्यों को उनके द्वारा सुना एवं जल्द ही उनका समाधान करने की बात भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कही गई।
बैठक में प्रंतीय महामंत्री के. जेड. उस्मानी, बलरामपुर से प्रदेश सचिव इम्तियाज़ अहमद, सरगुजा संभाग अध्यक्ष विकास कश्यप, जिला अध्यक्ष बलरामपुर रमेश तिवारी, जिला अध्यक्ष कोरिया मो सादिक अख़्तर, बिलासपुर से प्रदेश सचिव मनीष मिश्र, प्रदेश महामंत्री सुनील यादव व हेमंत बघेल एवं प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप महाराज, सुनील नायडू तहसील अध्यक्ष बैकुंठपुर रितेश गुप्ता, जिला सचिव कोरिया रोहित साहू, ब्लाक अध्यक्ष भरतपुर प्रमोद द्विवेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन संभागीय उपाध्यक्ष दिलेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल सिंह, अभिषेक गुप्ता, प्रशांत सोनी, महेन्द्र भारद्वाज, श्याम बडाईक, मुकेश अहिरवार एवं अन्य लिपिकों का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ