खाद्य मंत्री की मंजूरी पर 9 हितग्राहियों को 115000 रु. के आहरण की स्वीकृति

खाद्य मंत्री की मंजूरी पर 9 हितग्राहियों को 115000 रु. के आहरण की स्वीकृति 
अनूपपुर 14 अक्टूबर 2022/ मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु मंत्री स्वेच्छानुदान मद में उपलब्ध कराए गए आवंटन में से 9 हितग्राहियों के लिए 01 लाख 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भुगतान किए जाने की स्वीकृति कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अनुमोदन उपरांत अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने आहरण संवितरण की स्वीकृति प्रदान की है। अनूपपुर के श्री ओमप्रकाश राठौर को 25 हजार रुपये, कु. रीतिका पटेल तथा श्रीमती पुष्पा पटेल को 15-15 हजार रुपये, श्री अषोक कुमार तिवारी, श्रीमती रचना तिवारी, कु. रमता तिवारी, श्री रामनारायण तिवारी, कु. वंदना तिवारी और कु. रागिनी विश्‍वकर्मा को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ