बी एल सिंह *कैसियर के साथ मिलीभगत कर महिला के खाते से 3 लाख 90हजार रूपये का 9 माह बाद हुआ खुलासा महिला को मिलेगा न्याय*

बी एल सिंह 

*कैसियर के साथ मिलीभगत कर महिला के खाते से 3 लाख 90हजार रूपये का 9 माह बाद हुआ खुलासा महिला को मिलेगा न्याय*
अनूपपुर/डोला=जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से लाखों रूपए के गबन का मामला सामने आया है। जिसमे महिला ने जनवरी 2022 को रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहां पुलिस द्वारा जांच करते हुए नो माह बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही इस अपराध में बैंक में काम कर रहे कैशियर भी शामिल रहे। जिसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही हैं।

*खाते में धोखाधड़ी कर पैसे को पार करने वाले आरोपियों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बिजुरी थाना अंतर्गत ग्राम भुहला निवासी कोदवली बाई पति विक्रम सिंह पाव (60) के खाते से 3 लाख 90 हजार रुपए निकालने की शिकायत रामनगर थाने में दर्ज कराई गई थी । पुलिस ने इस मामले में अंकुश राव और उदय भान केवट को गिरफ्तार किया हैं। इन दोनों रवि नगर व डोगरिया कला बिजुरी के रहने वाले थे। वहीं कैशियर रोशन मिंज सेंट्रल बैंक की रामनगर ब्रांच में कार्य करता था। इसी ब्रांच में महिला का भी खाता था। इस पूरी प्लानिंग को अंजाम देने के लिए कैशियर ने भी 1 लाख 90 हजार निकाल थे।

इनका कहना है।

शिकायत मिलने पर टीम गठित कर जांच की जा रही थी जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

   राकेश कुमार बैस 
 थाना प्रभारी रामनगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ