नशा मुक्ति स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 280 मरीजों की स्क्रीनिंग कर दिया गया उपचार व परामर्श
जिला प्रशासन की पहल पर चलाया जा रहा नशा मुक्ति का जन जागरूकता अभियान
अनूपपुर 13 अक्टूबर 2022/ नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। नषा का सेवन करना स्वयं के मृत्यु का कारण बनना है। नशा से होने वाली बीमारियों के प्रति जन जागरूकता तथा नषे के सेवन से बचने के उपायों के लिए राज्य शासन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में विगत दिवस जिला चिकित्सालय अनूपपुर में नशामुक्ति स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने बताया है कि नषा मुक्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जन साक्षरता हेतु जिला स्वास्थ्य समिति अनूपपुर के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़, जैतहरी, कोतमा, फुनगा एवं जिला चिकित्सालय अनूपपुर में षिविर आयोजित कर कुल 280 मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार व परामर्श प्रदान किया गया।
0 टिप्पणियाँ