धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के 2588 हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेशम्सकरा में आयोजित गृह प्रवेशम् में शामिल होंगे प्रदेश के खाद्य मंत्री

धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के 2588 हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेशम्

सकरा में आयोजित गृह प्रवेशम् में शामिल होंगे प्रदेश के खाद्य मंत्री 
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्बोधन को देखा एवं सुना जा सकेगा 

अनूपपुर 21 अक्टूबर 2022/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 01 अप्रैल 2022 के पश्चात् निर्मित आवासों में प्रदेश के 4.50 लाख हितग्राहियों को 22 अक्टूबर 2022 धनतेरस के दिन गृह प्रवेश कराया जाएगा। अनूपपुर जिले में 2588 नवनिर्मित आवासों में हितग्राही परिवार गृह प्रवेश करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सतना जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का वर्चुअल रूप से प्रसारण होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना जा सकेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने बताया है कि ग्राम पंचायत स्तर में जहां गृह प्रवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है, वहां ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार, पटवारी, अशासकीय संगठन, स्वसहायता समूहों, कृषकों आदि को एवं अन्य शासकीय अमले सहित जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सर्व संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश प्रसारित किए गए हैं। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद स्तरीय कार्यक्रम हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत सकरा में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह होंगे। कार्यक्रम में गृह प्रवेशम् के साथ ही विभिन्न विभागों के हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितलाभों का भी वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ