अवैध शराब विक्रय करते 249 गिरफ्तार, 1517 ली. अवैध शराब जप्त,अवैध मादक पदार्थ गांजा की विक्रय करते 9 गिरफ्तार, 77.15 kg गाँजा जप्त,शराब पीकर वाहन चलाने वाले 46 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

अवैध शराब विक्रय करते 249 गिरफ्तार, 1517 ली. अवैध शराब जप्त,
अवैध मादक पदार्थ गांजा की विक्रय करते 9 गिरफ्तार, 77.15 kg गाँजा जप्त,
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 46 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के द्वारा नशे एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कल दिनांक 16.10.22 को अनूपपुर पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गाँजा की बिक्री करते 01 प्रकरण में 67 kg गांजा जप्त, अवैध शराब के 30 प्रकरणों में 223 लीटर अवैध शराब जप्त कर 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 06 व्यक्तियों, सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले 23 व्यक्तियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज एवं ढाबों में अवैध शराब विक्रय के संबंध में नियमित सघन चेकिंग करायी जा रही है। अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 26 संभावित स्थानों एवं अवैध शराब पीने/पिलाने वाले 34 स्थानों की सघन चेकिंग की गयी है। आमजन को जागरूक करने हेतु 53 चिन्हित स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया है।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विगत 09 दिवस में अनूपपुर पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कुल 248 प्रकरणों में 1517 लीटर अवैध शराब जप्त कर 249 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध मादक पदार्थ गाँजा की बिक्री करते 10 प्रकरण में 77.15 kg गांजा जप्त कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 96 व्यक्तियों, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 146 व्यक्तियों, एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 46 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज एवं ढाबों में अवैध शराब विक्रय के संबंध में नियमित रूप से सघन चेकिंग करायी जा रही है। अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 194 संभावित स्थानों एवं अवैध शराब पीने/पिलाने वाले 227 स्थानों की सघन चेकिंग की गयी है। आमजन को जागरूक करने हेतु कुल 169 चिन्हित स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ