22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश

22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश
अनूपपुर 17 अक्टूबर 2022/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 01 अप्रैल 2022 के पश्‍चात् निर्मित आवासों में प्रदेश के 4.50 लाख हितग्राहियों को 22 अक्टूबर 2022 को गृह प्रवेश कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सतना जिले में कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना जा सकेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने बताया है कि ग्राम पंचायत स्तर में जहां गृह प्रवेष उत्सव आयोजित किया जा रहा है, वहां ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार, पटवारी, अशासकीय संगठन, स्वसहायता समूहों, कृषकों आदि को एवं अन्य शासकीय अमले सहित जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजनों की उपस्थिति के संबंध में कहा है। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद स्तरीय कार्यक्रम हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ