समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 21 अक्टूबर तक
अनूपपुर 18 अक्टूबर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की समय-सीमा 15 सितम्बर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित की गई थी। म.प्र. शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा पंजीयन की तिथि में वृद्धि करते हुए किसान पंजीयन 21 अक्टूबर 2022 तक बढ़ाई गई है। उक्ताषय की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर ने जिले के किसानों से अपील की है कि अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र में जाकर अथवा एम.पी. किसान एप, ई-उपार्जन मोबाइल एप या ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से अपना किसान पंजीयन 21 अक्टूबर के पूर्व करावें। केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीफ उपज की खरीदी की जावेगी।
0 टिप्पणियाँ