असत्य पर सत्य की विजय ,1.40 सेकंड में जला 60 फीट के रावण का पुतला, भालूमाडा़ कुंड में प्रतिमाओं के विसर्जन






असत्य पर सत्य की विजय ,1.40 सेकंड में जला 60 फीट के रावण का पुतला, भालूमाडा़ कुंड में प्रतिमाओं के विसर्जन
अनूपपुर

जमुना कोतमा कोयलांचल में कोरोनो के दो साल बाद धूमधाम से मना शारदीय नवरात्र का पर्व कॉपरेटिव मैन दुर्गा पंडाल स्थित दशहरा मैदान पर आज विजयादशमी दशहरा  पर्व  मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों पत्रकार सहित स्थानीय प्रशासन अधिकारी दशहरा मैदान पर मौजूद रहे  नगर के प्रथम व्यक्ति पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह रात्रि 11 बजे बजे 60 फीट के रावण का पुतला दहन किया 1.40 सेकंड में रावण का पुतला जलकर राख हो गया।

 रात्रि 10 बजे से रावण के पुतले के पास जबरदस्त आतिशबाजी हुई इस दौरान हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चो की अपार भीड़ रही दिन में प्रतिमा विसर्जन हुई इसके  बाद 11 बजे के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। राम अवध सिंह अजय यादव संजय सिंह सुखविंदर सिंह रामानुज बड़ा ने बताया कि विजया दशमी का त्योहार हम सब मिलकर हर्षउल्लास से मनाते हैं। आज ही के दिन भगवान राम के राज्य की स्थापना हुई थी।

 ज्ञात हो कि कोरोनो काल के दो साल बाद दशहरा का पर्व मनाया गया है ।  प्रशासन और पुलिस विभाग ने दशहरा पर्व सहित मूर्ति विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  यातायात सहित सभी घाटों पर  पुलिस  ट्रैफिक और होमगार्ड के जवान तैनात किए है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ