संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई अब आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गई है जिस तरह से सरकार इस कोविड-19 महामारी संकट के दौर में भी महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम है वह सरकार की विफलता को भी बताता है कांग्रेस बढ़ती महंगाई के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और सरकार के विरोध में सड़क पर उतरती रहेगी उक्त बातें अनूपपुर जिले के कोतमा कालरी भालूमाडा़ निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नपा पसान अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अशोक त्रिपाठी ने कही उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ने से आम जनता की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं जिस तरह से आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं उसका असर सीधा आम जनता पर पड़ रहा है पेट्रोल की कीमत आज 110 तो डीजल भी सो के पार जा चुका है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार आम जनता के हित में विकास के कौन से काम कर रही है करोना संकट के इस दौर में महंगाई पर जो नियंत्रण होना चाहिए वह नियंत्रण होने की जगह बेलगाम होती हुई देखी जा रही है प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं आज तो रसोई गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा रोजगार के नए अवसर इस सरकार में दूर-दूर तक दिख नहीं रहे हैं और ऊपर से बढ़ती महंगाई से घरों के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ने का काम कर रही है महंगाई का असर किस तरह से हावी है यह तो देख कर ही पता चल रहा है अशोक त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप नहीं रहेगी और सड़क पर सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन होता रहेगा 2014 के चुनाव में जिस तरह से बड़े-बड़े वायदे करके सरकार सत्ता में आई और फिर 2019 में देश की जनता को बड़े सपने दिखाई वह आज देश भी देख रहा है देश के अंदर महंगाई का बढ़ता स्तर लोगों के सामने नई परेशानी खड़ा कर दी है केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है जनता के अंदर भी बढ़ती महंगाई को लेकर गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता है और आने वाले समय में जनता भी महंगाई के खिलाफ सरकार को जवाब देगी
0 टिप्पणियाँ