एटक हसदेव क्षेत्र की बैठक हुई संपन्न* ~~~~~~~~~~~~~~~~*सदस्यता बढ़ाने पर दिया गया जोर*====================

*एटक हसदेव क्षेत्र की बैठक हुई संपन्न* 

*सदस्यता बढ़ाने पर दिया गया जोर*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर पूर्व सूचना के आधार पर दिनांक 08.07.2021 को संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), ब्रांच-हसदेव क्षेत्र की बैठक राजनगर स्थित एटक के क्षेत्रीय कार्यालय मे कामरेड आर.एन.राम के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एटक एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री व एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

बैठक में यूनियन की सदस्यता बढ़ाने, संगठन के गतिविधियों तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी उपक्षेत्र व क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने अपने अपने ब्रांच का रिपोर्टिंग किया और अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने एक स्वर में सदस्यता सत्यापन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने व अधिक से अधिक सदस्यता सत्यापन किए जाने हेतु अपनी वचनबद्धता प्रकट किए 

एटक एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री व एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने 11वें वेतन समझौता के डिमांड के बारे में, जेबीसीसीआई की बैठक, वर्तमान में भारत सरकार का कोल इंडिया के प्रति रूख, भारत सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड, एसईसीएल की संचालन समिति में लिए गए निर्णयों, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।  कामगारों के बीच उनके सुख दुख में खड़े होकर कड़ी मेहनत व बेहतर तालमेल कर टीम वर्क करने की बात भी कामरेड सिंह ने कहा, ताकि संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके और सदस्यता को बढ़ाया जा सके। बेहतर तालमेल के लिए तथा समस्याओं की जानकारी के लिए सभी ब्रांचो की बैठक होना बहुत ही आवश्यक है। कामरेड हरिद्वार सिंह के मार्गदर्शन में सभी ब्रांचो के बैठक की तिथि निर्धारित हुई। इसके बाद कामरेड हरिद्वार सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए

बैठक में हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित समस्त इकाईयों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। काo विजय सिंह, काo रामशिरोमणि मिश्रा, काo रविन्द्र यादव, काo भास्कर पांडेय, काo राजेन्द्र गुप्ता, काo नुरुल हुसैन, महिला नेत्री का० सुसन जॉर्ज, काo रामाधार गौतम, काo भारतभूषण सिंह, काo बृजभूषण सिंह, काo संजय सिंह, काo आर.के.गिरी, काo ए.पी. भट्टाचार्य, काo श्याम तिवारी, काo छबीनाथ, काo लालमणि पटेल, काo मुरारी, काo नवीन खान, काo बिरेंद्र सिंह, काo हरिगोविंद सिंह, काo अभय शर्मा, काo रमेश पटेल, काo अशोक, काo नागेंद्रमणि तिवारी, काo भागवत सिंह, काo नंदकिशोर, काo अजीत सिंह, काo अमरेश सिंह, काo रामराज, काo राकेश चौहान, काo यदुराज साही, काo नूर मोहम्मद हुसैन, काo कृष्णा थापा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

अंत में उक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे कामरेड आर.एन.राम ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए सभा समाप्ति का घोषणा किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ