जंगलों से जमकर हो रहा है अवैध रेत उत्खनन।
विभागीय अधिकारियों को भनक तक नही।
कोरिया। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सभा अंतर्गत आने वाले ग्राम नारायणपुर और चटनियां में सरे आम माफियाओं द्वारा अवैध रेत का खनन और परिवहन करते साफ देखा जा सकता है आश्चर्य तो इस बात का है की वन विभाग को इस बारे में कोई जानकारी नही है ऐसे में कार्यवाही होना तो दूर की बात है।
आपको बता दें की ग्राम चटनियां में सड़क किनारे ही रेत माफियाओं द्वारा बेख़ौफ़ होकर रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। आलम तो यह है की सुबह से ही दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर चालक मजदूरों के साथ नदी में उतरते है और ना जाने कितने ट्रिप रेत का परिवहन करते है। वन संपदा के खुलेआम हो रहे दोहन की ना तो जनप्रतिनिधियों को फिक्र है और ना ही विभागीय अधिकारियों को।
नदी से किये जा रहे रेत के उत्खनन और परिवहन से पूरे पुलिया और सड़कों पर रेत बड़ी मात्रा में फैल गया है जिससे आये दिन दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो रहे है।
जब इस संबंध में हमने जानकारी देने और कार्यवाही के लिये प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी हीरालाल सेन को फोन किया तो उनका फोन बंद मिला। ऐसे में जनापेक्षा है की विभाग रेत उत्खनन के मामले में संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करे तभी माफियाओं से वन संपदा को बचाया जा सकेगा।
0 टिप्पणियाँ