प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर वृक्षारोपण का हुआ आयोजन।भाजयुमो ने की उज्जवल भविष्य की कामना।

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर वृक्षारोपण का हुआ आयोजन।
भाजयुमो ने की उज्जवल भविष्य की कामना।
कोरिया। प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष  अंचल राजवाड़े के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्मदिन के अवसर पर मनेंद्रगढ़ मंडल युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी  के सभी वरिष्ठों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
      सुबह से ही सभी सदस्य वृक्षारोपण में लगे रहे और साथ ही  सभी ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर अमित साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की।
        इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी ,जिला मंत्री कोमल पटेल व भाजपा मंडल के महामंत्री रामचरित द्विवेदी, संजय गुप्ता अंकुर जैन, आशीष मजूमदार हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष चौहान, राम शंकर गुप्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ