युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों का किया वितरण
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा आज दिनांक 10 जुलाई 2021को मध्य प्रदेश जिला- अनूपपुर के नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत वार्ड नंबर 6 मे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को कोविड-19 के दौरान शिक्षा प्रणाली समाप्त हो जाने के कारण बच्चों में एक जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल किट में उपयोग होने वाले बस्ता, बैग, सिलेट ,बत्ती और पहाड़ा के साथ चॉकलेट और बिस्किट के पैकेट बांटकर जागरूकता बढ़ाई गई
इस छोटे से कार्यक्रम में भाजपा समर्पित कार्यकर्ता युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं अन्य समाजसेवी नेता गण उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख युवा समाजसेवियों में शारदा द्विवेदी दिनेश केवट शिवम यादव अरुण पांडे नीतीश पोद्दार सतीश यादव प्रदीप सिंह राजेंद्र सोनकर आशु प्रसाद आकाश मिश्रा राम कुशवाहा धनंजय ठाकुर मुक्ति भैया आदि लोग उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ